{"_id":"69f78bc2a081c64eaf0eaaa9","slug":"youth-dies-while-painting-in-udaipur-family-suspects-murder-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-174001-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उदयपुर में पुताई के दौरान युवक की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उदयपुर में पुताई के दौरान युवक की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 03 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 03 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। राजस्थान के उदयपुर में पुताई का काम करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काम के दौरान वह मकान से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया, वहीं परिजनों ने इसे हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला नौजी निवासी सत्यप्रकाश (35) गांव शेसपुर थाना नसीरपुर निवासी ठेकेदार हंसवीर सिंह के साथ मजदूरी पर पुताई का कार्य करने उदयपुर गया था। परिजन के अनुसार, वह एक मकान में पेंटिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक गिरने की खबर आई। मृतक के परिजन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्यप्रकाश के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद उसे नीचे गिराया गया, जिससे उसकी मौत हुई। संवाद