{"_id":"6a8351ea4bb682492f049bff","slug":"youth-dies-of-electrocution-while-setting-up-sound-system-at-guest-house-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-182379-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गेस्ट हाउस में साउंड लगाते समय युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गेस्ट हाउस में साउंड लगाते समय युवक की करंट लगने से मौत
Mon, 17 Aug 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर गढ़ूमा के एक युवक की गेस्ट हाउस में साउंड लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि हादसा होने के बाद ठेकेदार युवक को अस्पताल में छोड़कर मौके से भाग निकला। नसीरपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा।
निजामपुर गढ़ूमा निवासी सौरभ कुमार (23), बिजली फिटिंग और साउंड सिस्टम का काम करता था। रविवार की शाम करीब चार बजे काम के सिलसिले में घर से निकला था। परिजनों के अनुसार, नगला सुंदर निवासी ठेकेदार उसे नसीरपुर के गांव गुढ़ा स्थित हरदेव मिश्रा के गेस्ट हाउस में आयोजित पूजा कार्यक्रम में लाइट और साउंड लगाने के लिए ले गया था। रात करीब 10 बजे काम करने के दौरान सौरभ अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
सूचना पर परिजन और ठेकेदार उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि चिकित्सक द्वारा मौत की पुष्टि करते ही ठेकेदार शव और परिजनों को अस्पताल में छोड़कर चुपचाप भाग निकला।
विज्ञापन
नसीरपुर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। तहरीर और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।