फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth dies due to electric shock while working

Firozabad News: काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 05 Oct 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 05 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock while working
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में घर में काम करते समय एक युवक को करंट लग गया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को वापस घर ले गए। अजमेरी गेट निवासी आफताब (24) चूड़ी छटाई का काम करता था। वह शुक्रवार को घर में कोई काम कर रहा था। तभी उसे विद्युत करंट लग गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन बिलखकर रोने लगे। इसके बाद जब शव को पोस्टमार्टम गृह में रखने की बात चली तो परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव को ऐसे ही घर ले गए। उसकी करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह तीन भाइयों में बड़ा था। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि इस प्रकार की थाने पर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed