{"_id":"62a0e68e026ed0772c248958","slug":"youth-dies-after-falling-from-tractor-trolley-accident-happened-near-bilehna-village-firozabad-news-agr536169123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर युवक की मौत, बिलेहना गांव के समीप हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर युवक की मौत, बिलेहना गांव के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर युवक की मौत हो गई। हादसा मटसेना क्षेत्र के गांव मटामई और बिलेहना के बीच हुआ। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।
गांव मटामई निवासी संजू कुमार (40) मटामई के प्रधान सुभाष कुमार की भवन निर्माण सामग्री की टाल पर मजदूरी करता था। ग्राम प्रधान सुभाष ने बताया कि संजू बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली से बालू लेकर बसई मोहम्मदपुर जा रहा था। ट्रैक्टर उमाशंकर चला रहा था। जबकि ट्राली में भरी बालू के ऊपर संजू बैठा था। ट्रैक्टर ट्राली गांव बिलेहना के समीप पहुंची थी, तभी संजू ट्राली से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजन ने बताया कि संजू की पहली पत्नी से दो बच्चे है। पहली पत्नी की मौत प्रसव के दौरान हुई थी। इसके बाद संजू ने दूसरी शादी कर ली। इससे तीन बच्चे हैं। संजू पर कुल पांच बच्चे हैं। मटसेना थानाध्यक्ष संजुल पांडेय का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।