फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youth died while his friend critical condition due to bike collided with divider In Firozabad

Firozabad: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत... साथी की हालत नाजुक; आगरा रेफर

Mon, 17 Jun 2024 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 09:03 PM IST
सार

सुहागनगरी में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे आगरा के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
youth died while his friend critical condition due to bike collided with divider In Firozabad
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला राधे निवासी अमन (18) वर्ष अपने अपने साथी पंकज (18) निवासी बिहार के साथ बाइक से घिरोर जा रहा था। अरांव थाना क्षेत्र में ग्राम बामई के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने तुंरत ही घायलों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल रवाना किया। अमन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गम्भीर रूप से जख्मी पंकज को इलाज के लिए आगरा रेफर किया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने अमन का शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed