{"_id":"607f1f828ebc3e24575152fc","slug":"youth-died-in-road-accident-firozabad-news-agr4893203158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
शिकोहाबाद- हादसे में घायल महिला सलीना अस्पताल में उपचार कराते हुए।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। बाइक पर बहन को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर से दवा दिलाकर लौट रहे युवक की बाइक को भूड़ा नहर के समीप पीछे से आए टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा मीरा निवासी शमशुद्दीन (30) पुत्र जलालुद्दीन अपनी बहन सलीना (26) को बाइक पर बैठाकर फिरोजाबाद से दवा दिलाकर गांव लौट रहा था। भूड़ा नहर के समीप पीछे से तेज गति से आए टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में शमशुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सलीना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि युवक एटा चौराहे पर बेल्डिंग की दुकान करता था।