फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youth died due to electrocution of high tension line

हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 24 Aug 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
youth died due to electrocution of high tension line
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित एक मिष्ठान विक्रेता की दुकान पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से युवक अचेत हो गया। परिजन उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोटला रोड के मोहल्ला कांशीराम बिहार निवासी राजकपूर पुत्र कोमल सिंह टैंट की दुकान पर काम करता है। रक्षाबंधन के मौके पर सत्कार टाकीज के समीप मिष्ठान विक्रेता द्वारा टैंट लगवाया गया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राजकपूर टैंट खोल रहा था। तभी उसको हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसा होते ही युवक के परिजन और क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि गेंदालाल राठौर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, डा. ज्ञान सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, मुकेश कुमार टीटू सहित काफी बसपा नेता जिला अस्पताल आ गए। थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि युवक की मौत हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed