फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youth commits suicide by hanging

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
youth commits suicide by hanging
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में ससुरालियों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर आया है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर थिएटर वाली गली निवासी मोनू ( 25) ने मंगलवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय वह घर पर अकेला था। उसका छोटा भाई घर पर पहुंचा तब घटना का पता चला।
घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। पड़ोस में ही रह रहा उसका भाई भी वहां पहुंचा। पुलिस ने शव को लोगों की मदद से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के भाई सोनू का कहना है उसके भाई की पत्नी रिचा अपने मायके में रह रही है। 6 मार्च को यहां आई थी। कुछ देर बाद ही वह फिर मायके चली गई। आरोप है किसी बात को लेकर ससुरालीजन ने उसके भाई को पीटा था।
विज्ञापन

इस बात से मोनू काफी परेशान था। आरोप है इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। थाना प्रभारी लाइनपार आजादपाल सिंह का मानना है युवक ने आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या की है। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed