फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth Body Found on Roadside in Firozabad

UP: सड़क किनारे मिली युवक की लाश, गले पर थे धारदार हथियार से हमले के निशान; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 31 Mar 2026 12:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Tue, 31 Mar 2026 12:56 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के गले पर चोट के निशान थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Youth Body Found on Roadside in Firozabad
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव मिलिक में भट्ठे के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। देररात सड़क किनारे शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


उत्तम नगर सैलई थाना रामगढ़ निवासी चंदन (30) फायर सेफ्टी में काम करता था। वह छह बहन और तीन भाई थे। सोमवार देररात दो बजे करीब उसका शव सांती रोड गांव मिलिक भट्ठा के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला। देररात काम कर घर लौट रहे राहगीरों की निगाह उस पर पड़ी। जिससे सनसनी फैल गई। शोर- शराबा की आवाज होने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


राहगीरों ने तत्काल इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, उसके परिजनों को जानकारी दी गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया युवक का सड़क किनारे शव पड़ा था। उसकी पहचान करके परिजनों को जानकारी दी गई है। युवक के गले पर धारदार हथियार के चोट के निशान है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed