फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth and woman killed in suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध परिस्थिति में युवक और महिला की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 24 Dec 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth and woman killed in suspicious circumstances, accused of murder
संदिग्ध परिस्थिति में युवक और महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

शिकोहाबाद/जसराना। रामनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव दरवाजे के कुंडे से लटका हुआ मिला। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं जसराना के गांव खेरिया पटीकरा में परिजनों से कहासुनी के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं मृतक के भाई ने ग्रामीणों का हत्या का आरोप लगाया है।
रामनगर निवासी सरस्वती देवी (22) का शव शुक्रवार सुबह कमरे के कुंडे से लटका हुआ मिला। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों को घर में कोई नहीं मिला। पीड़िता के भाई मंगल सिंह निवासी बदनपुर दन्नहार मैनपुरी ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी अप्रैल में रामनगर निवासी ललितेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन के साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप लगाया कि ललितेश ने ही परिजनों के साथ मिलकर सरस्वती की हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि ललितेश सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पहले सिर में मारी थी ईंट
जसराना। थाना जसराना के खेरिया पटीकरा निवासी रामप्रकाश अपने बड़े बेटे पवन (26) की शराब पीने की आदत के कारण काफी समय से फिरोजाबाद में रह रहे हैं। दो अन्य बेटे आकाश और विकास उनके साथ ही रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम परिवार के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद पवन ने पहले अपने सिर में ईंट मार ली और फिर कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने उसे आनन-फानन में नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पवन की मौत को संदिग्ध मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाई आकाश ने गांव के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जसराना कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने खुद ही फंदा लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed