फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth and old man killed in road accidents

फिरोजाबाद: सड़क हादसों में युवक और वृद्ध की मौत

Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth and old man killed in road accidents
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज और नगला खंगर थाना क्षेत्र में हुए हादसे के दौरान युवक और वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव उरावर निवासी सौरभ (27) बाजार से घर लौट रहा था। गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नगला खंगर तेजवीर सिंह का कहना है कि चालक को तलाश किया जा रहा है। वहीं सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव रुधावली के समीप ऑटो पलटने से श्रीदयाल(60) निवासी लेहटई थाना सिरसागंज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया। सिरसागंज थानाध्यक्ष आजाद पाल सिंह ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed