फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   younger brother along with his wife fatally attacked elder brother of Sampati In Firozabad

हैवान बना भाई: चाकू से सिर पर किए कई वार लगे 26 टांके, कान भी काट लिए; हालत देख का डॉक्टर भी कांपे

Sun, 10 Sep 2023 07:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 07:47 AM IST
सार

फिरोजाबाद में संपत्ति के लिए भाई हैवान गया। उसने अपने बड़े भाई के सिर पर इतने वार किए कि 26 टांके लगाने पड़े। यहीं नहीं उसके कान भी काट दिए। हाल देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
younger brother along with his wife fatally attacked elder brother of Sampati In Firozabad
घायल युवक (demo pic) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में संपत्ति के लालच में छोटा भाई अपने ही बड़े भाई की जान का दुश्मन बन गया। उसने भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। वह लहूहुहान होकर गिर गया तो उसके कान भी काटे। इसके बाद उसे मृत समझकर भाग गया। इस पूरी वारदात में उसकी पत्नी ने उसका पूरा साथ दिया। 

विज्ञापन


घटना अरांव थाना क्षेत्र के बझैरा बुजुर्ग गांव की है। गांव निवासी सत्यदेव ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह अरांव के पास खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी समय उसका छोटा भाई शेर सिंह व उसकी पत्नी अर्चना बाइक से आए। उन्होंने उस पर धारदार हथियार (छुरा) से कई प्रहार किए। करीब 15 मिनट तक दोनों मिलकर प्रहार करते रहे। विरोध करने पर उसके कान तक काट दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में वंदे भारत ट्रेन का इंजन फेल: कोच में फंसे यात्रियों की सांसें अटकी...दिल्ली जा रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मैं लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। मुझे मृत समझकर दोनों वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद उधर से ग्रामीण निकले। मेरी हालत देखकर वह रुक गए। उन्होंने मेरी हालत हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसके सिर में 26 टांके लगे। सिर की नसें कटना बताया गया। 


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल यादव: बोले- ओपी राजभर सबसे बड़े बहरूपिया, 'INDIA' से घबरा गई है भाजपा

कहा कि भाई की पत्नी का चलन ठीक नहीं है। इसके कारण भाई से उसकी शिकायत की थी। इससे उसकी पत्नी ने मुझे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। ताकि मेरी संपत्ति भी हड़प सके। घायल भाई सत्यदेव ने कहा कि मेरी संपत्ति के लिए भाई ही मेरा दुश्मन बन गया। इसलिए मेरे मरने के बाद भी मेरी संपत्ति मेरे भाई को न दी जाए। कहा कि मेरे मरने के बाद मेरे हिस्से की संपत्ति आश्रम को दान में दे दी जाए। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: संपत्ति के लिए रची साजिश...सौतेली मां ने बेटी-दामाद के साथ मिलकर कराया बेटे का अपहरण

थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हमलावर शिकायतकर्ता का भाई व उसकी पत्नी है। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि अपने जेठ को मरणासन्न हालत में करने के बाद आरोपी अर्चना खुद थाने पहुंची। उसने पुलिस को भ्रमित करने के लिए जेठ के खिलाफ तहरीर भी दी। लेकिन, जांच के बाद आरोपी महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed