{"_id":"6ac3ec4a0b2cac8243048b4c","slug":"young-women-smashed-six-cctv-cameras-with-sticks-in-teli-gali-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-186974-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तेली गली में युवतियों ने डंडों से तोड़े छह सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तेली गली में युवतियों ने डंडों से तोड़े छह सीसीटीवी कैमरे
Mon, 05 Oct 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
हांथ में डंडा लेकर तेली गली से गुजरतीं युवती। स्रोत वीडियो ग्रैब
शिकोहाबाद। घरों के बाहर निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को दो युवतियों ने डंडों से तोड़ दिया। उन्होंने एक नहीं, बल्कि बर्तन भंडार, स्कूल, सिलाई सेंटर के बाहर कुल छह कैमरों को तोड़ दिया। इस घटना की शिकायत पीड़िता स्कूल संचालिका ने थाना पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र की तेली गली निवासी नीतू शर्मा तेली गली में राजेंद्र एकेडमी के नाम से स्कूल संचालित करती हैं। वह अपनी बेटी के साथ अकेली रहती हैं। गत 3 अक्तूबर की रात दो युवतियों ने डंडों से स्कूल के बाहर निगरानी के लिए लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। इतना ही नहीं दोनों युवतियों ने खुद का चेहरा कपड़े से बांध रखा था। जिन्होंने स्कूल के अलावा अमर बर्तन, सिलाई सेंटर के बाहर लगे हुए कैमरों को भी डंडा मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। युवतियों का डंडा लेकर जाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता ने खतरे की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले की जांच की है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।