{"_id":"736a7f26cacfd2367270eb578fa5dc2d","slug":"young-woman-put-on-a-race-track-the-young-man-saved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने लगाई ट्रैक पर दौड़, युवक ने बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने लगाई ट्रैक पर दौड़, युवक ने बचाया
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
घर से नाराज होकर आई अलीगढ़ की युवती ने ट्रैक पर मौत की दौड़ लगा दी। युवती को ट्रैक पर देख वहां मौजूद युवक भी उसे बचाने के लिए दौड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को थाने लाया गया। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया जबकि युवती के परिवारीजनों को बुलाया गया।
घटनाक्रम बुधवार शाम करीब चार बजे का है। एक युवती काफी देर से स्टेशन पर धूम रही थी। जैसे ही अप लाइन का ग्रीन सिग्नल हुआ तो युवती ने ट्रैक पर दौड़ लगा दी। इससे वहां मौजूद लोगों की चीख निकल गई। ट्रेन को युवती के नजदीक आते देख उन्होंने शोरगुल किया तो वहां मौजूद युवक ने साहस का परिचय देते हुए युवती को बचाने के लिए ट्रैक पर दौड़ लगा दी। युवती को ट्रैक से धक्का देकर बचाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
दोनों को थाने ले जाया गया। युवक ने बताया कि वह लेबर कालोनी का रहने वाला है। जबकि युवती अलीगढ़ जनपद की रहने वाली थी। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया और युवती के परिवारीजनों को बुलाया गया। युवती का कहना था कि वह पिता द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने जा रही थी। उसको कहीं भी भेज दिया जाए, लेकिन वह पिता के पास नहीं जाएगी।