फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man shot dead in Jhalkari Nagar

झलकारी नगर में युवक में गोली मारकर हत्या

Sun, 18 Sep 2016 01:11 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 18 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead in Jhalkari Nagar
झलकारी नगर में युवक में गोली मारकर हत्या - फोटो : Amar Ujala
जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश शुरू
विज्ञापन

मोहल्ला झलकारी नगर ठेका वाली गली में एक युवक प्रदीप यादव उर्फ धाकरे (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई, लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व प्रदीप का फोन पर किसी से विवाद हुआ था। इसके कुछ ही देर बाद प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस विवाद से घटना का संबंध नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
 प्रदीप ककरऊ कोठी क्षेत्र निववासी चंद्रप्रकाश यादव का पुत्र  था और घटना के वक्त झलकारी नगर ठेका वाली गली में एक चाऊमीन की ठेल के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक यहां आए और उन्होंने प्रदीप को एक गोली सामने से और दूसरी उसकी कनपटी में मारी। इसके बाद आरोपी हथियारों को हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से परिवारीजन लहूलुहान प्रदीप को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी ने बताया कि प्रदीप 15 दिन पूर्व आगरा जेल से जमानत पर छूटकर आया था। वह किस आरोप में जेल गया था। इसकी जानकारी की जा रही है। उत्तर पुलिस ने एक बार प्रदीप को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 तीन भाईयों में बीच का था प्रदीप
प्रदीप तीन भाईयों में बीच का था। बड़ा भाई संदीप और छोटा भाई रामनिवास उर्फ पप्पू सेना में है और उनकी पोस्टिंग कानपुर में है। ककरऊ गांव में श्रीमद भागवत कथा होने के कारण दोनों भाई अवकाश पर आए थे। प्रदीप भी शाम करीब सात बजे तक गांव में मौजूद था।

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र की बदनाम बस्ती निवासी एक महिला के साथ मारपीट मामले की पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। महिला पूजा अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है और कुछ लोग मकान को खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी के चलते मारपीट हुई थी। पुलिस का कहना है कि अब महिला खुद ही एनसीआर वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed