फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man lay down after drinking water and died due to extreme heat In Firozabad

गर्मी ले रही जान: युवक ने पानी पिया और लेट गया, कुछ ही देर में तोड़ दिया दम; शरीर पर था केवल पैंट

Mon, 17 Jun 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 09:33 PM IST
सार

फिरोजाबाद में गर्मी जान ले रही है। युवक ने पानी पिया और लेट गया। कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। शरीर पर केवल पैंट था। 

विज्ञापन
young man lay down after drinking water and died due to extreme heat In Firozabad
गर्मी का प्रकोप जारी (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भीषण गर्मी से अज्ञात युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अर्द्ध विक्षिप्त था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताविक युवक ने पानी पिया और लेट गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन


लाइनपार थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक अर्द्ध विक्षिप्त सा युवक भ्रमण कर रहा था। उसे कोई खाने को दे देता तो खा पी लेता और इधर-उधर भटकता रहता था। सोमवार दोपहर भी वह लाइनपार के भूत चौराहा के पास घूम रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताविक दोपरह ढाई बजे करीब उसने पानी पिया था। उसके बाद वह पास ही लेट गया। क्षेत्रीय लोगों ने जब उसे काफी देर से एक ही स्थान पर पड़े देखा तो उसे उठाने का प्रयास किया, किंतु उसके शरीर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
विज्ञापन


लोगों ने गौर से देखा तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि मृतक मंदबुद्धि और भिखारी प्रतीत हो रहा है। करीब 30 वर्षीय मृतक के शरीर पर केवल ऊंची पैंट थी। ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं पहना था। संभवत: युवक की मौत गर्मी के कारण हुई है। शव को पेास्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed