फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man injured after being shot in harsh firing at engagement ceremony in Firozabad

Firozabad: सगाई समारोह में बिखरी थीं खुशियां... युवक ने निकाली रिवाल्वर और की फायरिंग; लड़के को भेद गई गोली

Mon, 20 Nov 2023 09:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 09:23 PM IST
सार

फिरोजाबाद में सगाई समारोह में खुशियां बिखरी थीं। इसी बीच युवक ने निकाली रिवाल्वर और फायरिंग कर दी। गोली पास खड़े लड़के को लगने से वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
Young man injured after being shot in harsh firing at engagement ceremony in Firozabad
हर्ष फायरिंग के दौरान घायल युवक का सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सगाई समारोह में डीजे पर चल रहे नृत्य के दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी। इससे पास में ही खड़े युवक के दाहिने बाजू में गोली जा लगी। आनन-फानन में युवक को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर लिया गया। सोमवार को ऑपरेशन के बाद गोली निकाली गई। वहीं पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चनौरा की है। गांव निवासी रमेशचंद्र के पुत्र गौरव की सगाई के लिए आगरा के पिनाहट निवासी लड़की पक्ष के लोग रविवार रात गांव में स्थित सूरतराम सागर मैरिज होम पहुंचे थे। सगाई की रस्म पूरी होने के बाद डीजे पर लड़का और लड़की दोनों ही पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। तभी लड़की पक्ष के सुंदर सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायर कर दिया। इसमें गांव के ही निवासी अभिषेक के दाहिने बाजू में गोली लग गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: खतरनाक गैंग बैंक में जमा चेक से खाता कर देता खाली; कई राज्यों में फैली हैं जड़ें; सरगना सहित सात दबोचे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। सोमवार को ऑपरेशन के बाद उसके हाथ से गोली निकाली गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल युवक की पिता राकेश की तहरीर पर पिनाहट निवासी सुंदर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed