फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man hid his caste and trapped girl in love trap In Firozabad misdeeds her on pretext of marriage

UP News: जाति छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया... फिर लूटता रहा आबरू; भेजा गया जेल

Mon, 23 Sep 2024 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 07:29 PM IST
सार

सुहागनवगरी में युवक ने जाति छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा दिया फिर आबरू लूटता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
young man hid his caste and trapped girl in love trap In Firozabad misdeeds her on pretext of marriage
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवती को युवक ने जाति छिपाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर जिले के कई होटलों में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। जब उससे शादी करने की बात कहीं तो घर में घुसकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया कि थाना उत्तर के मोहल्ला मथुरा नगर निवासी आकाश ने बातचीत के बहाने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके घर आने जाने लगा। इसके बाद वह उसको जिले के अलग-अलग होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

विज्ञापन

युवती गर्भवती हो गई तो युवक आकाश ने उसे एक टेबलेट खिला दी। इससे उसकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद आकाश उसे आगरा ले गया। वहां उसने एक नर्सिंग होम में युवती का गर्भपात करा दिया। आकाश ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। युवती का उत्पीड़न करने लगा। 
 
विज्ञापन

इसके बाद जब युवती ने शादी की बात कही तो उसने अपनी असली जाति बताई। फिर वह घर आकर संबंध बनाने लगा। गर्भवती होने पर बच्चा गिराने की दवाई खिला देता था। विरोध करने पर युवक ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। परिजन को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed