Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man died due to drowning in canal in Firozabad

Firozabad: नहर में डूबने से युवक की मौत, होली की छुट्टी पर रिश्तेदार के घर घूमने आया था

Mon, 25 Mar 2024 02:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 02:37 PM IST
सार

फिरोजाबाद में नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह होली की छुट्टी पर रिश्तेदार के घर घूमने आया था। जवान लड़के की मौत से घरवाले सदमे में हैं।

विज्ञापन
Young man died due to drowning in canal in Firozabad
Firozabad: नहर में डूबने से युवक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। साथी उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


डूबने वाला युवक कमल उर्फ भूरा मूल रूप से एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के राजा का रामपुर का रहने वाला था। वह थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी अपने रिश्तेदार अमन के घर घूमने के लिए आया था। रविवार को कमल, अमन, शिवम शर्मा निवासी आवगंगा शिकोहाबाद, कुलदीप निवासी आवास विकास कॉलोनी, बाइक से छैकुर के पास नहर किनारे गए थे। 
विज्ञापन


यहां कमल ने अचानक बाइक से उतरकर नहर में छलांग लगा दी। इससे वह डूब गया। नहर में मौजूद कोई ठोस वस्तु उसके सिर में टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। वह अमन के जीजा का चचेरा भाई था। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। मौजूद लोग पीड़ित परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed