फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man died after being electrocuted on an electric pole In Firozabad

Firozabad: बिजली के खंभे पर उतरे करंट से चिपक कर युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस ने कराया शांत

Wed, 09 Aug 2023 02:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Aug 2023 02:40 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बिजली के खंभे पर उतरे करंट से चिपक कर युवक की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
young man died after being electrocuted on an electric pole In Firozabad
Firozabad: बिजली के खंभे पर उतरे करंट से चिपक कर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार की सुबह बिजली के खंभे पर उतरे करंट से चिपक कर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। वहीं ग्रामीणों में बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश पैदा हो गया। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना नगला खंगर थाना क्षेत्र के आतेपुर गांव की है। गांव निवासी विजयपाल उर्फ सीटू (28) खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसको तीन बच्चे हैं। बुधवार की सुबह वह घर के काम करते समय पास में लगे बिजली के पोल से छू गया। उसमें करंट आ रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: पेट्रोल पंप पर आया लड़का, व्यापारी की स्कूटर की डिक्की में रखे तीन लाख उड़ा ले गया; घटना CCTV में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के पोल पर आ रहे करंट से वह चिपक गया। कुछ ही समय में उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। घर वालों ने देखा तो रोने बिलखने लगे। खबर पाकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: डीसीपी सिटी के ऑफिस पहुंची महिला, सुनवाई न होने पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की

कहा कि जिम्मेदारों की लापरवाही ने विजयपाल की जान ले ली। सूचना के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed