फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man dead body found who stayed at friend house son expressed apprehension of murder in Firozabad

Firozabad: दोस्त के घर रुके युवक का मिला शव, बेटे ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Sun, 15 Jan 2023 09:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 09:27 PM IST
सार

 फिरोजाबाद में छुट्टी पर घर आया ट्रक चालक पड़ोसी गांव में मित्र के घर रुक गया। रात में खाना खाकर सोया और सुबह उसका शव मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
 

विज्ञापन
young man dead body found who stayed at friend house son expressed apprehension of murder in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

फिरोजाबाद में दोस्त के घर रुके ट्रक चालक की मौत हो गई। उसके बेटे ने हत्या करने आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मामला फरिहा थाना क्षेत्र के नगला सुखी गांव का है। गांव निवासी रुकमपाल (40) ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की शाम छुट्टी लेकर गांव पहुंचा। यहां पता चला कि पत्नी और बच्चे शादी समारोह में रिश्तेदार के घर गए हैं। इस पर वह अपने जानने वाले पड़ोसी गांव करैजिया निवासी अवधेश के घर पहुंच गया। 
विज्ञापन


यहां खाना खाने के बाद दोनों सो गए। सुबह देर तक रुकमपाल नहीं जगा। अवधेश ने जाकर आवाज दी। इस पर कोई हरकत नहीं हुई। हिला डुलाकर देखा तो भी कोई हरकत नहीं हुई। उसकी सांस भी नहीं चल रही थी। इसके बाद अवधेश ने इसकी जानकारी रुकमपाल के घर वालों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुकमपाल की मौत की खबर पर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। उसके बेटे लकी ने पिता की हत्या की आशंका जाहिर की है। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 


थानाध्यक्ष शिवभान सिंह राजावत ने बताया कि ट्रक चालक की मौत हुई है। बेटे ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने को अपने मामा के यहां गए थे। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed