फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man committed suicide by jumping in front of train after parking his bike in Firozabad

Firozabad: चोरी की बाइक से रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा युवक, गाड़ी खड़ी करके ट्रेन के आगे कूदा; उड़ गए चीथड़े

Tue, 14 Nov 2023 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 08:03 PM IST
सार

फिरोजाबाद में चोरी की बाइक से युवक रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा। वहां गाड़ी खड़ी करके ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man committed suicide by jumping in front of train after parking his bike in Firozabad
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की सुबह बनकट रेलवे क्रॉसिंग के निकट बाइक सवार युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, किंतु उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक जिस बाइक से आया था, वह चोरी की है।

विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र के बनकट गांव के ग्रामीण खेतों पर काम करने निकले थे। इसी दौरान उन्हें एक युवक को बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदता दिखाई दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक ट्रेन से कट कर दो भागों में बंट चुका था। पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर थाना नगला सिंघी पुलिस व थाना टूंडला पहुंच गई। मामला टूंडला थाना क्षेत्र का होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: गोवर्धन पूजा महोत्सव में उमड़े लाखों देशी-विदेशी भक्त, ढोल नगाड़ों के बीच नाचते-गाते लगाई परिक्रमा
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 28-30 साल है। उसके दाहिने हाथ पर प्रेमवीर लिखा हुआ है। वह काली टीशर्ट व नीला लोअर पहने था। वह जिस बाइक से आया था, वह चोरी की बाइक है। वह मध्य प्रदेश में किसी व्यक्ति के नाम पर है। उसने आत्महत्या क्यों की, उसकी शिनाख्त होने के बाद ही पता चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed