{"_id":"66050837575fb4cabb0823e2","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-who-had-come-to-his-in-laws-house-in-firozabad-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: ससुराल में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घरवालों ने देखा तो उड़ गए होश; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: ससुराल में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घरवालों ने देखा तो उड़ गए होश; पुलिस कर रही जांच
Thu, 28 Mar 2024 11:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:33 AM IST
सार
ससुराल में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
man demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ससुराल में रह रहे युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दे दी। ससुराल में युवक की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
जनपद आगरा के थाना खंदौली के बबायन निवासी सूरज बीते चार माह से अपनी ससुराल में रह रहा था। बुधवार रात संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने कमरे में लगे पंखे पर फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। सुबह काफी देर बाद भी युवक जब कमरे से बाहर नहीं निकला, तो उसके ससुरालीजन ने कमरे के अंदर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। यह घटना देखकर मृतक की पत्नी की चीख निकल गई। परिजन तत्काल ही जान बचने की उम्मीद लेकर युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि घटना की अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।