फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man committed suicide by hanging himself under suspicious circumstances

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Wed, 17 Apr 2024 03:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself under suspicious circumstances
फिरोजाबाद। किन्हीं कारणों के चलते नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव छरी छप्पर निवासी पंकज (25) आगरा के किसी प्राइवेट चिकित्सालय में काम करता था। वह घर पर आया हुआ था। उसका परिवार खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था। तभी पंकज ने किसी बात से परेशान होकर घर में फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। परिजन जब घर पर आए तो फंदे पर लटके हुए शव को देखकर उनके होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है। इंस्पेक्टर नसीरपुर शेर सिंह का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed