फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man committed suicide by hanging himself from a tree

Firozabad News: पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Wed, 15 Jan 2025 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Jan 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself from a tree
मृतक युवक। - फोटो : मृतक युवक।
शिकोहाबाद। प्यार में बेवफाई से आहत युवक ने अमरूद के पेड़ से लटककर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक किराए के मकान में अपने साथियों के साथ रहकर ठेल लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। युवक की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की जेब से युवती का प्रेमपत्र भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खड़ीत मिलावली निवासी अभिषेक (24) ज्ञानदीप मार्ग पर बंटी निवासी करनपुर के मकान में दो माह पूर्व से किराए पर रह रहा था। वह मोमोज का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके पिता खेती करते हैं। स्कूलों की छुट्टी होने के चलते वह कुछ दिनों पूर्व अपने घर चला गया था। मंगलवार को वह घर से वापस आया था। बुधवार दोपहर उसका शव घर में खड़े अमरूद के पेड़ पर मफलर के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मृतक के दोस्त हिमाचल निवासी असरावली थाना नसीरपुर को हुई, तो उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजन को भी दी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। युवक के पास से प्रेमपत्र मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुग्राम से लौटकर आपसे मिलूंगी

पुलिस ने मृतक की जेब से एक युवती का प्रेमपत्र भी बरामद किया है। इसमें लिखा हुआ है कि आप यह मत समझना कि मैंने आपको कॉल नहीं किया, क्या करूं मेरा फोन लाइन में लगा हुआ है, क्योंकि मुझे अभी फाइल बनानी पड़ती है। मेरी फाइल पूरी होते ही मैं तुमसे मिलूंगी और फोन करूंगी। मैं सोमवार को गुरुग्राम जा रही हूं, पेपर देने के लिए। वहां से लौटकर आपसे मिलूंगी। आई लव यू ...। इस प्रेमपत्र को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस प्रेमपत्र की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed