फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young boy dead in a road accident

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sat, 04 Jul 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 04 Jul 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
young boy dead in a road accident
हाईवे पर नारायण कालेज के खेल मैदान लार्ड्स के सामने शनिवार को राहुल यादव (25) निवासी यदुवंश नगर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

यदुवंश नगर निवासी राहुल यादव (25) पुत्र मिथलेश यादव शनिवार को बाइक से मंडी समिति के निकट स्थित अनुष्का पब्लिक स्कूल, जिसमें उसकी पत्नी नीलम यादव पढ़ाती है, को लेने जा रहा था। एनएच-2 पर नारायण कॉलेज के खेल मैदान लार्ड्स के सामने पीछे से किसी वाहन ने राहुल की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई और डिवाइडर पर लगी लोहे के पाइप से राहुल का सिर टकरा गया। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो इर्ग। सूचना पर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चारपाई डालकर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के काफी समझाने पर भी लोग नहीं माने। जानकारी पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह और सीओ श्यामकांत भी पहुंच गए। उन्होंने परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलाई जायेगी। आश्वासन के बाद जाम खोला गया। इधर, जाम के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी जद्दोजेहद के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed