{"_id":"691383c9f051d8043a0d18c4","slug":"yogesh-kumar-became-the-general-secretary-of-tehsil-bar-association-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-160491-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: योगेश कुमार बने तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: योगेश कुमार बने तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव
Wed, 12 Nov 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन के जीते महासचिव योगेश कुमार एवं अध्यक्ष चरन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत
- फोटो : तहसील बार एसोसिएशन के जीते महासचिव योगेश कुमार एवं अध्यक्ष चरन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव पद के लिए 56 मत पाकर योगेश कुमार एडवोकेट और अध्यक्ष पद पर चरन सिंह यादव एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। 14 नवंबर को इनका शपथ ग्रहण समारोह तहसील परिसर में किया जाएगा।
तहसील बार एसोसिएशन के मुख्य अधिकारी प्रेम किशोर यादव, सहायक चुनाव अधिकारी रामहंस यादव, रमेश बाबू वर्मा, विक्रम सिंह और ओमशंकर गुर्जर के निर्देशन में सुबह 10 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। कुल 87 मतों में से 82 मत डाले गए। दोपहर 2 बजे के बाद मतगणना प्रारंभ की गई। महासचिव पद के लिए चुने गए योगेश कुमार को 56 मत और प्रतिद्वंद्वी युवराज दिग्विजय सिंह को 25 मत मिले। वहीं, एक मत निरस्त कर दिया गया। तहसील बार के अध्यक्ष पद के लिए चरन सिंह यादव एडवोकेट ने निर्विरोध जीत हासिल की।
साथी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला महासचिव और अध्यक्ष का स्वागत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेम किशोर यादव ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 14 नवंबर को सुबह दस बजे से अधिवक्ता सभा कक्ष में किया जाएगा।