यस बैंक पर सुबह से लगी भीड़, गतिरोध से घबराए ग्राहक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यस बैंक का बोर्ड भंग करने के साथ तीन अप्रैल 2020 तक प्रत्येक खाता धारक को 50 हजार रुपये एक बार निकालने का आदेश दिया है। आदेश की जानकारी होने पर ग्राहकों की भीड़ बैंक खुलने से पहले ही लग गई। पूरे दिन बैंक में पैसा निकालने ग्राहक आते रहे। बैंक का स्टाफ खाता के संचालकों को समझाता रहा।
शाम चार बजे तक बैंक के बाहर यही स्थिति रही। बैंक के एटीएम सहित ऑनलाइन भुगतान पर रोक लग गई है। बैंक प्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि आरबीआई के निर्देशों के ही तहत 50 हजार रुपया भुगतान किया जा रहा है। नियमानुसार ही भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
त्योहार पर आदेश से मची खलबली
यस बैंक में प्रमुख कारोबारियों के खाते हैं। कारोबारियों की चिंता बैंक से 50 हजार रुपये की ही निकासी को लेकर है। कारोबारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि होली पर श्रमिकों का भुगतान करना है। तीन अप्रैल तक स्थिति यदि ठीक होगी तभी ठीक रहेगा। कारोबारी तो भुगतान के लिए पैसा कहां से लाएं। यस बैंक में कई बुजुर्ग कारोबारी एफडी को तुड़वाने पहुंच गए। एक मिठाई विक्रेता का कहना था कि उनके खाते में दो लोगों ने आज एनएफटी की है। मात्र 50 हजार की निकासी से क्या होगा। एक ग्राहक ने कहा कि तीन चेक बृहस्पतिवार को ही लगाए हैं।
यस बैंक के बोर्ड भंग करने को लेकर उपभोक्ताओं की बैंकों के बाहर भीड़ उमड़ रही है। बैंकों के बाहर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी प्रकार की कानून व्यवस्था न बिगड़े।
ए सतीश गणेश - आईजी जोन आगरा