फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yamuna water level started rising again due to heavy rain, crops got submerged

Firozabad News: भारी बारिश से फिर बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर, फसलें डूबीं

Sun, 10 Aug 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level started rising again due to heavy rain, crops got submerged
 टूंडला के नगला काले क्षेत्र में फसलों में घुसा यमुना का पानी।  - फोटो : फाइल फोटो
टूंडला। भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। रविवार को यमुना का जलस्तर करीब तीन फीट और बढ़ गया, जिसके चलते यमुना खादरों में खड़ी किसानों की फसलें डूब गई हैं। अचानक बढ़ते जलस्तर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

तटवर्ती किसान रविवार की सुबह यमुना की ओर गए तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। यमुना के किनारे के कई खेतों में बाजरा, मक्का, ज्वार और सब्जियों की फसलें पूरी तरह से पानी में डूब चुकी थीं। रसूलाबाद के किसान रामेश्वर दयाल ने बताया, खादर के खेत में खड़ी बाजरे की फसल में पानी भर गया है। इसी फसल से परिवार का गुजारा होता है। अगर अगले दो-तीन दिनों तक पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो हमारी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

बजहेरा निवासी किसान रामखिलाड़ी और सरमन सिंह ने भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यमुना में पानी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे उन्हें अपनी फसलों के नुकसान का डर सता रहा है। किसान लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही डूब रहीं फसलों को कच्चा ही काटकर पशुओं का चारा बना रहे हैं। किसानों का कहना है कि बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना उफान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों के किसान होंगे प्रभावित
शनिवार रात्रि से लगातार बढ़ रहे जलस्तर से रुधऊ मुस्तकिल, नगला केशों, अनवारा, जटपुरा, रसूलाबाद, बालमपुर, बजहेरा, ठार रामगढ़, नगला काले, कुतकपुर साहब, ग्वारई, नगला राजपति, नगला गाढ़े, नियामतपुर व ठार डेका, नगला मूसटा समेत करीब दो दर्जन गांव के किसान चिंतित है। किसानों ने बताया कि अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो उन्हें भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed