फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yamuna water level increased by two feet, crops were filled with water again

Firozabad News: दो फीट और बढ़ा यमुना जलस्तर, फिर से फसलों में भरा पानी

Mon, 18 Aug 2025 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 18 Aug 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased by two feet, crops were filled with water again
सांकेतिक 
- एनसीआर में बारिश व हथिनीकुंड से लगातार पानी छोड़ जाने से उफन रही यमुना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना जलस्तर भी निरंतर बढ़ रहा है। सोमवार को करीब दो फीट पानी और बढ़ गया। दोबारा पानी भरने से बाजरा व सब्जियों की फ़सलें नष्ट हो रही है।
एनसीआर व पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले पांच दिनों से हथिनीकुंड बैराज लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते दिल्ली, मथुरा के बाद टूंडला क्षेत्र में भी यमुना फिर से उफान है। यमुना के पानी ने इस माह में तीसरी बार रुधऊ मुस्तकिल, नगला केसों, छाहरी, रसूलाबाद, रामगढ़, नगला काले, क़ुतुकपुर, नगला राजपति, ग्वारई व नियामतपुर के खादरो की खेतों में बाजरा, ज्वार, मक्का व सब्जियां आदि फसलें जलमग्न हो गईं हैं।
विज्ञापन

नगला केसों निवासी किसान अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार को यमुना का जलस्तर दो फ़ीट और बढ़़ा है। जलस्तर बढ़ने से उनकी ज्वार, लौकी, काशीफल व परमल की फसलों में पानी घुस गया है। रसूलाबाद निवासी अमृत लाल, दयाराम, दौलतराम, सोनपाल ने बताया की बाजरा की फसल में तीसरी बार पानी घुसने से खेतों में ही फसल सड़ने लगी है। अब पशुओं के लिए भी चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगढ़ निवासी सरमन सिंह ने बताया कि खादर में बोई सब्जियां नष्ट हो गयीं हैं। वहीं ग्वारई निवासी निरंजन सिंह धाकरे ने बताया कि दो बार में बची बाजरा की फ़सल में तीसरी बार पानी प्रवेश करने से नष्ट हो गई है। अब और जलस्तर बढ़ा तो काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed