फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   yamuna,POLUTION

यमुना होगी प्रदूषण मुक्त

Sun, 03 Apr 2022 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
yamuna,POLUTION
यमुना होगी प्रदूषण मुक्त
विज्ञापन

जिला गंगा समिति से जुड़े 13 विभागों को सौंपा गया जिम्मा
प्रशासन 35 ग्राम पंचायतों पर कर रहा फोकस, बन रही ठोस कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला की सीमा में बह रही यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन 35 ग्राम पंचायतों पर खास फोकस करेगा। जिला गंगा समिति में शामिल सभी 13 विभागों को यमुना नदी को निर्मल व उसकी धारा को अविरल रखने का जिम्मा दिया गया है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने सभी विभागाध्यक्षों से 15 दिन के भीतर कार्य योजना बना प्रस्तुत करने व क्रियान्वयन से जुड़े कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
टीटीजेड एरिया में यमुना को प्रदूषण मुक्त रखने को ठोस रणनीति बनी है। फिरोजाबाद जिला के करीब 37 किलोमीटर के क्षेत्र में बहने वाली यमुना नदी के तट से जुड़ी 35 ग्राम पंचायतों में विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला गंगा समिति में मुख्य विकास अधिकारी को पूरे अभियान का नोडल और डीएफओ को सचिव नामित किया गया है।
विज्ञापन

-----
इन ग्राम पंचायतों पर रहेगा प्रशासन का फोकस
यमुना नदी जिले के चार ब्लाकों की 35 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। जिसमें टूंडला ब्लॉक की रूधऊ मुस्तकील, रसूलाबाद, कुतुकपुर, नगला सिंघी, भीकनपुर बझेरा, नियामतपुर और धीरपुरा, फिरोजाबाद ब्लॉक की चंद्रवार, दत्तावली, मडुुआ, बाजिदपुर-कुतुकपुर, शंकरपुर, बसई मुहम्मदपुर, उस्मानपुर, आनंदीपुर करकौली, फरौल नगरिया, कूर्रिकूपा, अल्हादादपुर, जमालपुर, सोफीपुर, शिकोहाबाद ब्लाक की रपडी,तातरपुर, अतापुर, मुबारकपुर, रजोपुरा, हरैया, गढी दानसहाय, मदनपुर ब्लाक की परियर, गदोखर, उरावर, मढवा, मुहब्बतपुर, पुनच्छा, रूपैैया स्वरूपपुर ग्राम पंचायतों पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागवार कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्य
विभाग होने वाले कार्य
नगर निगम व अन्य निकाय--- गंदे पानी अथवा सीवर का प्रवाह यमुना में जाने से रोकना
कृषि विभाग --- यमुना की तलहटी वाले ग्रामों में जैविक खेती पर जोर
उद्यान विभाग ---- औद्यानिक व फलदार पौधों की खेतीबाड़ी, बागवानी
पंचायतीराज ----- खुले में शौच से मुक्ति और शौचालय निर्माण का कार्य
मत्स्य विभाग ----- मत्स्य पालन और अन्य रोजगार परक कार्य
उद्योग व पीसीबी ---- औद्योगिक कचरा पर रोक, कुटीर उद्योग की स्थापना
(नोट-इसके अलावा सिंचाई विभाग,वन विभाग,ग्राम पंचायत, क्रीड़ा व खेलकूद विभाग के अलावा धार्मिक कार्यों से जुडे़ विभाग भी कार्य कराएंगे)
यमुना नदी को स्वच्छ बनाने को हम तीन बिंदुओं पर एक साथ काम करेंगे। यमुना की तलहटी वाली पंचायतों के प्रधानों को नोडल बनाने के साथ ही जिम्मेदारी तय की है। विभागीय कार्ययोजना की नियमित मॉनीटरिंग होगी। 16 अप्रैल से जनजागरूकता अभियान चलेगा। इस कार्य के लिये कुछ धनराशि भी आवंटित हुई है। जल्द काम शुरू कराएंगे।
- चर्चित गौड, नोडल सचिव जिला गंगा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed