फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   yamuna jheel

यमुना किनारे झील बनाने की तैयारी, टीम ने किया निरीक्षण

Fri, 29 Nov 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
yamuna jheel
फिरोजाबाद। झील निर्माण के लिए नगर विधायक मनीष असीजा से वार्ता करते सिंचाई विभाग के अधिशासी अभिय? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यमुना की तलहटी स्थित चंद्रवार जैन मंदिर और पसीने वाले बाबा हनुमान मंदिर के समीप अनुसंधान एवं नियोजन खंड अलीगढ़ द्वारा बरसात के दिनों में यमुना में आने वाले अतिरिक्त पानी को स्टोर करने और पर्यटन क्षेत्र बनाने के लिए झील का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को अलीगढ़ और आगरा से तीन सदस्यीय टीम फिरोजाबाद पहुंची। सदर विधायक मनीष असीजा के साथ टीम ने स्थानीय सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ झील निर्माण के लिए मौका मुआयना करने के साथ ही डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे झील का निर्माण जल्द शुरूकराया जा सके।
विज्ञापन

चंद्रवार को पर्यटन क्षेत्र बनाने और बरसात के दौरान यमुना में आने वाले अतिरिक्त पानी को स्टोर करने के लिए नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा यमुना किनारे झील के निर्माण के लिए कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी। इसके तहत झील का निर्माण के लिए शासन द्वारा अलीगढ़ के सिंचाई विभाग के अनुसंधान एवं नियोजन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नियोजन विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गिरी, सहायक अभियंता अनुज शर्मा व निचली नहर खंड के अधिशासी अभियंता ओपी शर्मा फिरोजाबाद पहुंचे।
अलीगढ़ व आगरा से आए अधिकारियों ने स्थानीय सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार के साथ चंद्रवार गेट जैन मंदिर व पसीने वाले हनुमान मंदिर के समीप झील निर्माण के लिए जगह की तलाश की। जिससे झील निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील निर्माण से कई फायदे होंगे
अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग जितेंद्र कुमार ने बताया कि झील में बरसात का पानी स्टोर करने के साथ ही उसका प्रयोग जलस्तर बढ़ाने और पर्यटन के लिए प्रयोग किया जाएगा। इसके तहत टीम ने शुक्रवार को यमुना की तलहटी स्थित जगह का निरीक्षण किया। सदर विधायक मनीष असीजा का कहना है कि यमुना किनारे झील निर्माण से कई फायदे होंगे। यमुना बारिश के दिनों में जब उफान पर होगी तो इसका पानी झील में स्टोर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed