फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yamuna in spate... hundreds of acres of crops submerged, alert issued

Firozabad News: यमुना में उफान...सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं, अलर्ट जारी

Tue, 19 Aug 2025 07:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 19 Aug 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Yamuna in spate... hundreds of acres of crops submerged, alert issued
यमुना में उफान
हथिनीकुंड बैराज के खोले 18 द्वार, ओखला व गोकुल बैराजों से भी छोड़ा पानी, अगले दो दिन और बिगड़ेंगे हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। लगातार बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जलस्तर में डेढ़ से दो फीट की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें डूब गईं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
हथिनीकुंड, ओखला और गोकुल बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना के किनारे बसे गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। खादर (बाढ़ के मैदान) में बोई गई बाजरा, मक्का, तिलहन और सब्जियों की फसलें पानी में डूब चुकी हैं। किसानों का कहना है कि अगर जलस्तर तीन से चार फीट और बढ़ा, तो न सिर्फ उनकी बाकी फसलें बर्बाद हो जाएंगी, बल्कि पानी गांवों तक भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन



प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

उपजिलाधिकारी अनुराधा सिंह ने बताया कि बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण अगले दो दिनों में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच सकता है। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपालों, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ चौकियां स्थापित करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बढ़ते जलस्तर पर नजर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे अधिक प्रभावित होने वाले गांव
यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खादरों की फसलों को प्रभावित होने वाले तलहटी में बसे गांव रुधऊ, नगला केसों, अनवारा, जटपुरा,बालमपुर, रसूलाबाद,रामगढ़, बजहेरा, कुतुकपुर साहब, नगला काले, नगला राजपति, ग्वारई, नगला मूसटा, ठार डेका, ठार हरिवंश, नियामत पुर, घुरुकुआ, नगला नंदा गांव शामिल हैं।





10 बीघा में बाजरे और पांच बीघा में सब्जियां बोई थीं। दो बार बढ़ते जलस्तर के उतरने पर बच गईं थीं। इस बार फसलों में पानी प्रवेश कर गया।
अंबर प्रसाद, किसान बजहेरा


दूसरे किसान से 20 बीघा खेत आधा बटाई पर लेकर बाजरा की फसल बोई थी। फसल में यमुना का पानी प्रवेश करने से पौधे सड़ने लगे हैं। कालिंदी में आईं बाढ़ में फसल की लागत भी चली गई।

राजेंद्र प्रसाद, किसान रामगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed