फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yamuna has increased to ten feet of water

यमुना में दस फीट तक बढ़ गया पानी 

Wed, 27 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Yamuna has increased to ten feet of water
यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है
यमुना का जलस्तर दस फीट बढ़ गया है। जिले में बारिश नहीं होने के बाद भी यमुना में मथुरा के हथिनी कुंड एवं ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है। यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण किनारे के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने पालतू पशुओं के साथ ही परिवार के बच्चों को यमुना किनारे की ओर जाने पर पाबंदी लगा दी है। किनारे के गांवों में पानी के तेज बहाव के साथ जलचर पानी के सर्प आदि भी सक्रिय हो गए। किसानों को चिंता है कि पानी ज्यादा बढ़ने से फसलें बर्बाद हों जाएंगी।   
विज्ञापन

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से तलहटी के गांव के बाशिंदों की चिंता बढ़नी शुरू हो गई। ईनौन गांव के समीप पुल का निर्माण होने के कारण शहरी क्षेत्र के युवक पिकनिक मनाने के उद्देश्य से बाइकों से पहुंच रहे हैं लेकिन यमुना किनारे रहने वाले ग्रामीणों ने पानी बढ़ने के साथ खुद सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। चिंता इस बात की है कि यदि पानी ज्यादा बढ़ा तो खेतों में बोई गई बाजरा के साथ दलहन एवं तिलहन की फसलें प्रभावित होंगी। एक्सईएन सिंचाई विभाग अब्दुल लतीफ ने कहा फीरोजाबाद में मीटर गेज स्थापित नहीं है। बुधवार सुबह मथुरा बैराज से 64089 क्यूसेक और ओखरा बैराज से पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आगरा में 148.01 मीटर है। जिले में फिलहाल खतरे की आशंका नहीं है। 
विज्ञापन



बढ़ा पानी तो इन गांवों की बढ़ेगी मुसीबत 
माली पट्टी, उस्मानपुर, रामदास का पुरा, अल्हादीपुरा, फरौल नगरिया, कोंडरा, रहल, सिद्ध का पुरा, रंजीत का पुरा, अनवारा, बझेरा, जटपुरा, नयाबांस एवं सुजातगढ़ आदि गांव प्रभावित होंगे। गुदाऊंशाला यमुना के किनारे होने के कारण यहां भी पानी बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम स्थापित 
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण जिले में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। एक्सईएन सिंचाई विभाग अब्दुल लतीफ के मोबाइल नं. 9411803169 और 9451323537 पर ओखला बैराज के साथ मथुरा के हथिनीकुंड से पानी छोड़ने की सूचना दी जा रही है।


ग्रामीण बोले बरत रहे हैं सावधानी 
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। पानी के तेज बहाव से फसलों के बर्बाद होने की आशंका है। वैसे पशुओं एवं बच्चों को यमुना किनारे की ओर जाने से रोक दिया है। 
मिश्रीलाल निषाद, ईनौन 
बारिश होते ही पानी बढ़ेगा। अभी ऊपर से छोड़ा गया पानी आ रहा है। बारिश का पानी आते ही काफी दिक्कत होगी। बच्चों को नदी के किनारे जाने से रोका है। 
हंसराम, ईनौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed