फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Writing the value of the tricolor and the weight ...

तिरंगा लेकर वतन का मान लिख देना...

Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Writing the value of the tricolor and the weight ...
महावीर जयंती महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
महावीर जयंती महोत्सव के अवसर पर मेला प्रांगण में मंगलवार को देर रात्रि कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। दूर-दराज से आए कवियों ने वीर रस, हास्य रस की कविताएं पढ़ी। राजनेता भी कवियों के निशाने पर रहे। सुबह 2.30 बजे तक चले कवि सम्मेलन में व्यंग्यों का आनंद उठाते रहे।
विज्ञापन

महरौली से आए कवि संजय पांडेय ने कहा कि अब तो चरित्रहीनों को भी, चरित्र प्रमाणपत्र मिलने लगे हैं। इसलिए कंपनी मेड ताले, लोकल चाबी से खुलने लगे हैं। कवियत्री मीरा दीक्षित ने पढ़ा कि ‘इन ना खुदाओ पे भी ऐतवार न रहा, इंसान के दिलों में आज प्यार न रहा, अश्कों में डूबे चांद को घेरे अंधेरे, अब चांद पर भी हंसी का खुमार न रहा’। अनिल तेजस्व ने वीर रस की कविता पढ़ी। उन्होंने पढ़ा कि तिरंगा हाथ में लेकर वतन का मान लिख देना। कलम में आग भरके विजय यशगान भर लिख देना। फकत है आरजू इतनी, मरु देश की खातिर, लहू के आखिरी कतरे से हिंदुस्तान लिख देना। कवि डा. भगवान मकरनंद ने हास्य कविता सुनाकर लोटपोट कर दिया। कहा कि  जैसे नोट पुराने बदले, अभी बहुत कुछ बदलेगा। बीवी बदल पुरानी सबको, नई नई दिलवाएंगे। पृथ्वीपुर से आईं हेमा बुखारिया ने कहा कि कैकेयी का रूठना जरूरी है सब्र का टूटना जरूरी। आज हद पार कर चुके रावण, राम का वन गमन जरूरी है। यशपाल यश ने कहा कि कलम वीरानियों में भी, खुशी के गुल खिला देगी। हकीकत के स्वरों के संग, अपना स्वर मिला देगी। संचालन कर रहे सुरेंद्र सार्थक ने पढ़ा कि पत्नी ने गहनों को देखा, एक बार बस गोने पर। गिरवी किसी सेठ के घर है। बेटा शहर पढ़ाने को। सैफई के गौरव चौहान ने भी वीर रस्य की कविताओं को सुनाया। कवि सम्मेलन की अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन ने की। इस दौरान कमलेश जैन, आदेश जैन, अरुण जैन पीली कोठी, चंद्रप्रकाश जैन, योगेेंद्र प्रकाश जैन, नीतेश जैन, संजय जैन पीआरओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed