फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Worship glass warehouse fire

पूजा ग्लास के गोदाम में लगी आग

Thu, 12 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 12 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Worship glass warehouse fire
दीपावली पर हुई आतिशबाजी के कारण शहर में कई जगहों पर आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। एक साथ कई जगह लगी आग को बुझाने के लिए देर रात तक फायरब्रिगेड की गाड़ियां दौड़ती रही।
विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद शुरू हुई आतिशबाजी ने कई जगहों पर लोगों को दहशत में ला दिया।  राजा का ताल स्थित पूजा ग्लास फैक्टरी के गोदाम में रखे माल पर गिर पड़ी। इसके चलते गोदाम में आग लग गई। इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों को हुई तो उन्होंने गोदाम स्वामी के साथ फायर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है। देवनगर स्थित मोबाइल कंपनी के टावर में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने अपने ही प्रयास से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी के साथ कोतवाल दक्षिण भी मौके पर पहुंच गए। फायर विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं राजा का ताल निवासी राम बेटी ने लक्ष्मी गणेश पूजन के साथ घर को रोशन करने के लिए कमरों में जलते हुए दीपकों को रखकर सो गई। इसी दौरान एक दीपक से कपड़ों में आग लग गई। काफी देर बाद राम बेटी को आग लगने की जानकारी हुई। जब तक आग ने विकराल रुप ले लिया। उनके द्वारा किए गए शोरगुल पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से काफी सामान जल गया।
विज्ञापन


ट्रक में लदा लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख
जसराना। दीपावली की खुशियों में कई जगहों पर पटाखों ने खलबली पैदा कर दी। पटाखों के कारण कई जगह आगजनी की घटनाएं सामने आई।
 दीपावली पर पटाखे लोगों के लिए सिरदर्द भी बन गए। तहसील पर रखे स्टांप विक्रेता राजकुमार के खोखे में आग लग गई। आग लगने से खोखे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ला गाड़ीवान में महेश चंद्र यादव के छप्पर में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। छप्पर में बंधी गाय झुलस गई। वहीं थाने के समीप दिल्ली से उड़ीसा जा रहे एनसीसी टांसपोर्ट के ट्रक में आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटों को देख वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर शिकोहाबाद से पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। ट्रक में डेली नीड्स के सामान था। चालक की माने तो लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed