फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Worms and could not even sample in milk leftovers

दूध में कीड़े और कूड़ा फिर भी नहीं ले सके सैंपल 

Wed, 19 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Wed, 19 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Worms and could not even sample in milk leftovers
सैंपल  - फोटो : अमर उजाला
मधुवन डेयरी के दूध में कीड़े पड़े थे। दूध में गंदगी भी खूब थी, बावजूद इसके खाद्य विभाग के अधिकारी उसका सैंपल नहीं भर सके। डेयरी संचालक ने सैंपल भरने आई टीम का विरोध कर दिया।
विज्ञापन

उसकी हेकड़ी के आगे अधिकारियों बौने पड़ गए। घटना के बाद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डेयरी संचालक के खिलाफ अपने यहां मुकदमा दर्ज करने की औपचारिकता पूरी कर ली। टीम फोर्स बुलाकर सैंपल लेने का साहस नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगला करन सिंह, कोटला रोड़ स्थित मधुवन डेयरी पर खाद्य विभाग की टीम सैंपल के लिए पहुंची। डेयरी पर एक ड्रम में लगभग 200 लीटर दूध था। इसमें कूड़ा व मरे हुए कीडे़ तैर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध में बर्फ भी पड़ी हुई थी। टीम ने जांच के लिए नमूना लेने का प्रयास किया लेकिन डेयरी स्वामी राजू यादव ने नमूना लेने की कार्रवाई का विरोध किया। खाद्य विभाग की टीम से काफी नोकझोंक हुई। डेयरी संचालक के विरोध के कारण टीम नमूना नहीं भर सकी। वहां से खाली हाथ लौटी टीम ने अपने यहां खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम की धारा 62 के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज कर लिया। इस धारा में दोषी साबित होने पर तीन माह के कारावास के साथ एक लाख रूपये के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं दूध में कीड़े एवं बर्फ आदि पड़े होने का सैंपल लिया जाता और प्रयोगशाला की रिपोर्ट भी उस पर अपनी मुहर लगा देती तो दोषी को पांच लाख रुपये का अर्थदंड के साथ छह माह तक का जेल की सजा हो सकती थी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed