{"_id":"641f1157472feff1b003edbb","slug":"workshop-of-all-india-glass-manufacturers-federation-in-firozabad-started-in-jaipur-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांच कारोबारियों की कार्यशाला: कारखानों से उत्सर्जित कार्बन की मात्रा कम करने पर मंथन, निर्यात पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांच कारोबारियों की कार्यशाला: कारखानों से उत्सर्जित कार्बन की मात्रा कम करने पर मंथन, निर्यात पर हुई चर्चा
Sat, 25 Mar 2023 08:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2023 08:50 PM IST
सार
फिरोजाबाद के एआईजीएमएफ की कार्यशाला शनिवार को जयपुर में शुरू हुई। कार्यशाला में प्रतिभाग के लिए कांच निर्यातक और उद्यमी पहुंचे। इसमें विशेषतौर में कारोबार को बढ़ावा देने और सोडा एस की दरों में आए दिन होने वाले उतार चढ़ाव पर चर्चा की।
विज्ञापन
कांच कारोबारियों की कार्यशाला आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऑल इंडिया ग्लास मेन्यूफेक्चरर फेडरेशन (एआईजीएमएफ) की कार्यशाला जयपुर (राजस्थान) में शनिवार से शुरू हुई। कार्यशाला में फिरोजाबाद के कांच निर्यातक और उद्यमी भी प्रतिभाग के लिए पहुंचे। कांच निर्यातकों ने कांच कारोबार को बढ़ावा और सोडा एस की दरों में आए दिन होने वाले उतार चढ़ाव पर चर्चा की। कांच कारखानों से उत्सर्जित होने वाले कार्बन की मात्रा कम करने पर मंथन हुआ।
कार्यशाला में एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी और यूपीजीएमएस के स्थानीय शाखा राजकुमार मित्तल व अन्य प्रतिनिधियों भाग लेने पहुंचे। एआईजीएमएफ के प्रतिनिधियों ने मई माह में चीन की राजधानी शंघाई में आयोजित होने वाले मई मेले में प्रतिभाग करने और ग्लास टेक मेला मुंबई के बारे में भी तैयार की गई रूपरेखा पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला में एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी और यूपीजीएमएस के स्थानीय शाखा राजकुमार मित्तल व अन्य प्रतिनिधियों भाग लेने पहुंचे। एआईजीएमएफ के प्रतिनिधियों ने मई माह में चीन की राजधानी शंघाई में आयोजित होने वाले मई मेले में प्रतिभाग करने और ग्लास टेक मेला मुंबई के बारे में भी तैयार की गई रूपरेखा पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के सुझाव प्रस्तुत
इस मौके पर मौजूद कांच उद्यमियों ने ग्लास इंडस्ट्रीज में उत्सर्जित होने वाले कार्बन की मात्रा में कमी लाने के उपायों को भी प्रतिनिधि सभा के बीच रखा। स्थानीय कांच कारोबारियों ने फेडरेशन की कार्यशाला में कांच कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन