फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Worker's body found hanging on tree in industrial area

औद्योगिक क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला श्रमिक का शव

Sun, 17 Oct 2021 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Worker's body found hanging on tree in industrial area
फिरोजाबाद। औद्योगिक क्षेत्र नगला भाऊ स्थित फैक्टरी के बाहर श्रमिक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रमिक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूलरूप से नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव निवासी राजू सिंह कुशवाहा (45) पुत्र नंदनलाल परिवार के साथ उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में निवास करता है। राजू नगला भाऊ स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार सुबह एक कारखाने के बाहर पेड़ पर शव लटका मिला। दक्षिण थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। राजू का शव मिलने की सूचना पर पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी जिला अस्पताल आ गए।
विज्ञापन

पत्नी प्रेमा देवी ने का कहना है कि राजू रात ड्यूटी करते थे। 13 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह घर से काम के लिए निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं आए और न ही उनके बारे में कोई जानकारी मिली थी। कारखाने के एक कर्मचारी ने पति का शव मिलने की सूचना दी थी। राजू की हत्या कर शव लटकाया गया है। दक्षिण थाना प्रभारी रवि त्यागी का कहना है कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed