फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Worker falls from tree while picking mangoes; dies in agony due to lack of medical treatment.

Firozabad News: आम तोड़ते समय पेड़ से गिरा श्रमिक, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत

Tue, 16 Jun 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Worker falls from tree while picking mangoes; dies in agony due to lack of medical treatment.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
एका (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव कबिलपुर में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरे एक श्रमिक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन ने खेत मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के बाद घायल को घंटों तड़पता हुआ खेत में ही छोड़ दिया गया। यदि समय से इलाज मिल जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

गांव कबिलपुर निवासी बालकिशन राजपूत सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव के ही सुनील उर्फ शैलेंद्र (40) को अपने खेत पर लगे पेड़ से कच्चे आम तोड़ने के लिए ले गए थे। दोनों के बीच आधी बटाई पर आम तोड़ने की बात तय हुई थी। पेड़ पर चढ़कर जब सुनील आम तोड़ रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी और बाहरी चोटें आईं।
विज्ञापन


खेत मालिक की बिगड़ी तबीयत, घायल को छोड़ खुद भागे आगरा
परिजन का आरोप है कि सुनील को लहूलुहान हालत में गिरता देख खेत मालिक बालकिशन की खुद की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तेज घबराहट होने लगी। इस पर उनके बेटे सोनू और मोनू अपने पिता बालकिशन को इलाज के लिए सीधे आगरा लेकर भाग खड़े हुए। इस अफरा-तफरी के बीच गंभीर रूप से घायल सुनील घंटों खेत में ही अकेला पड़ा तड़पता रहा और उसे तत्काल कोई प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल सका। काफी देर बाद जब खेत मालिक के बेटे सोनू, मोनू और सुनील के भाई गीतम सिंह खेत पर पहुंचे, तब जाकर घायल सुनील को इलाज के लिए पाढ़म ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल एटा के लिए रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में सुनील ने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे राजेश ने सीधे तौर पर लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए कहा कि उसके चाचा को तड़पता हुआ छोड़ दिया गया था। मृतक सुनील चार भाइयों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। सीओ जसराना प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इस संबंध में परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर मामले की गहनता से जांच कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed