फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Worker backbone for the organization: Maharaj Singh

संगठन के लिए कार्यकर्ता रीढ़: महाराज सिंह

Tue, 10 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 10 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Worker backbone for the organization: Maharaj Singh
जिले में मंगलवार को अंतिम दिन सपा ने साइकिल रैली निकाली

विज्ञापन
संगठन के लिए कार्यकर्ता रीढ़ होता है। बिना कार्यकर्ता कोई पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है। यह बातें साइकिल रैली के समापन पर सपा विधानसभा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ने केपी मैरिज होम में कहीं। 
उन्होंने कहा कि सपा ही ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बृजेश उपाध्याय और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यवीर यादव ने कहा कि सपा ने चुनाव का होमवर्क पूरा कर लिया है। सपा नेता अवनींद्र यादव और चेयरमैन प्रतिनिधि भंवर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जनता को सरकार के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दें और योजनाओं से लाभान्वित कराएं। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहना कर सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ललित जैन, जेपी यादव एड., सत्यप्रकाश सगर, वीरेश यादव, देवेंद्र यादव, मुन्नेश धनगर, सियाराम, संतोष उपाध्याय, हुकम सिंह, किशन लाल, शैलेंद्र वाल्मीकि, पवन कक्कड़, ओम प्रकाश दिवाकर, अजब सिंह, संजय जैन, सुभाष चक, आफताब कुरैशी, दिगंबर धनगर, राकेश धनगर, राजपाल धनगर, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ठाकुर होडल सिंह और अचल सिंह पौनिया ने संयुक्त रूप से और संचालन अशोक यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल रैली निकाल गिनाई उपलब्धियां
समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित साइकिल रैली के समापन अवसर पर सपा नगर अध्यक्ष ललित जैन और अशोक यादव के नेतृत्व में दीपा का चौराहा से रैली निकाली गई। रैली को सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर और सुभाष कक्कड़ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार, बिहारी विलास, भर्रा, सब्जी मंडी होते हुए सुभाष चौराहा से केपी मैरिज होम पर समाप्त हुई। रैली में वीरेश यादव, मोहम्मद फहीम, पवन कक्कड़, ओम प्रकाश दिवाकर, चंद्रवीर यादव, हाजी रफीक, सुनील यादव, विवेक गौतम, जवाहर सिंह धनगर आदि प्रमुख रूप से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed