फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Work will be provided in MNREGA scheme by forming self-help groups

स्वयं सहायता समूहों का गठन कर मनरेगा योजना में दिलाया जाएगा काम

Mon, 21 Jun 2021 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Work will be provided in MNREGA scheme by forming self-help groups
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से सौ परिवारों का चयन करते हुए चार समूहों का गठन किया जाएगा। इन समूहों में प्रत्येक परिवार को सौ-सौ दिन का रोजगार दिया जाएगा। इसमें दस से लेकर 13 दिवस तक का अवकाश मिलेगा। 90 दिन से अधिक काम करने वाले परिवारों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीयन करने के साथ ही श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को ग्रामीण अंचल में काम दिलाने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों का ग्राम पंचायत अनुसार गठन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रत्येक ग्राम पंचायत में सौ परिवारों के बीच चार श्रमिक समूहों का गठन किया जाएगा। इन प्रत्येक समूह को ग्रुप ए,बी,सी व डी को रुप में गठन करके अलग-अलग काम दिलाया जाएगा। समूहों का गठन किए जाने के बाद 90 दिन काम करने पर सौ दिन का पैसा मिलेगा। प्रत्येक चिन्हित परिवार को वित्तीय वर्ष में तीन माह में बीस हजार सौ रुपये मजदूरी मिल जाएगी। शासनादेश आने के साथ सीडीओ चर्चित गौड़ ने इसका क्रियान्वयन किए जाने के निर्देश पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप सिंह को दिए है। पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप ने कहा कि जिले में निर्देशों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed