{"_id":"66d4c6949980cc41460f5b64","slug":"work-was-going-on-in-the-bangle-unit-even-on-holidays-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-132462-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छुट्टी के दिन भी चूड़ी इकाई में चल रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छुट्टी के दिन भी चूड़ी इकाई में चल रहा था काम
Mon, 02 Sep 2024 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। साप्ताहिक बंदी का अनुपालन कराने श्रम एवं सहायक निदेशक कारखाना विभाग के अधिकारियों ने रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक कांच चूड़ी इकाई में कामकाज होते मिला। अधिकारियों ने मौके पर ही काम बंद करा दिया। इकाई को नोटिस दिया जायेगा।
रविवार को साप्ताहिक बंदी और आठ घंटे से ज्यादा काम न लेने के मुद्दे पर शासन-प्रशासन सख्त है। इसके बाद भी शहर के चूड़ी कारखानेदार नियमानुसार साप्ताहिक बंदी को लेकर गंभीर नहीं हैं। निदेशालय के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर कमेटी गठन की गई है। कमेटी में शामिल सहायक निदेशक कारखाना एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को औद्योगिक आस्थान एवं आंतरिक क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान स्टेशन रोड स्थित मैसर्स इंडिया ऑप्टीकल में काम चलता मिला। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विवेक त्रिवेदी आदि ने मौके पर ही काम बंद करा दिया।साप्ताहिक बंदी का हवाला देते हुए काम कर रहे श्रमिकों को भी इकाई से बाहर जाने की हिदायत दी। श्रम विभाग के अनुसार साप्ताहिक बंदी नियम उल्लंघन करने वाली इकाई पर कारखाना अधिनियम व श्रम एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
दो कांच इकाइयों को नोटिस जारी-
बीते रविवार को गुपचुप तरीक से काम चलते मिलीं औद्योगिक आस्थान स्थित दो कांच इकाइयों को श्रम विभाग ने नोटिस जारी किये हैं। श्रमिक संगठन की शिकायत पर दोनों इकाईयों का मौके पर ही निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में काम चलने की पुष्टि के बाद सहायक श्रमायुक्त ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के बाद भी स्टेशन रोड़ स्थित चूड़ी इकाई मैसर्स इंडिया ऑप्टीकल में काम चलते मिला। मौके पर ही काम बंद करा दिया गया। साप्ताहिक बंदी के उल्लघंन के मामले में वर्तमान तथा दो अन्य इकाईयों के संचालकों से जबाब मांगा जाएगा। - यशवंत कुमार, सहायक श्रमायुक्त