{"_id":"58b5bf254f1c1b687f830a2f","slug":"womitting-after-taking-albendazole-tablet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीडे़ मारने की दवा पीते ही बच्चों को हुईं उल्टियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीडे़ मारने की दवा पीते ही बच्चों को हुईं उल्टियां
अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
एलबेंडाजोल
- फोटो : अमर उजाला
कृमि दिवस पर 19 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कीड़े मारने वाली दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। खैरगढ़ व टूंडला क्षेत्र में कुछ बच्चों को दिक्कत होने की सूचना भी मिली। टीमों ने तुरंत ही ओआरएस का घोल पिलाकर उन्हें ठीक किया। गोली खिलाने का क्रम चार मार्च तक चलेगा।
अभियान का शुभारंभ सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने दबरई स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को कीड़े मारने वाली दवा खिलाकर किया। कुछ बच्चों ने गोली खाने के बाद असहज महसूस किया। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। खैरगढ़ क्षेत्र के रामसेवक सुखदेवी पब्लिक स्कूल फरीदा बहत में 200 बच्चों को दवा खिलाई गई।
इसमें नौ छात्र और आठ छात्राओं के सिर दर्द एवं उल्टी होनी लगी। सूचना पर सीएमओ डा.एसके दीक्षित, नोडल अधिकारी डा.एके श्रीवास्तव,खैरगढ़ के एमओआईसी डा.अमित झिंदल सहित पूरी टीम पहुंची। टीम ने पहुंचकर उन्हें ओआरएस का घोल पिलाया। घोल पिलाने के साथ स्थिति ठीक हो गई।
विज्ञापन
वहीं, सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि एडबेंडाजोल गोली के खाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। उल्टी होने पर ओआरएस घोल पीने से राहत मिल जाती है।