फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women vandalized a liquor shop and staged a road blockade.

Firozabad News: शराब के ठेके पर महिलाओं ने की तोड़फोड़, लगाया जाम

Wed, 10 Jun 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Women vandalized a liquor shop and staged a road blockade.
शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं से बात करती पुलिस - फोटो : शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं से बात करती पुलिस
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के कौरारा बुजुर्ग गांव में बुधवार को महिलाओं ने ठेके का ताला तोड़कर शराब और बीयर की पेटियों को सड़क पर फेंक कर नष्ट कर दिया। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने जसराना-अरांव मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा-बुझाकर बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जाम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से महिलाओं ने कहा कि गांव के नजदीक ठेका होने के कारण घर के पुरुष अपनी दिनभर की कमाई शराब में खर्च कर देते हैं। शराब पीने के बाद पुरुष घर आकर महिलाओं और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं। जिससे उनका जीना दूभर हो गया है। महिलाओं ने दो टूक चेतावनी दी कि वे किसी भी कीमत पर गांव या उसके आसपास शराब का ठेका संचालित नहीं होने देंगी।
विज्ञापन

शराब की दुकान के मालिक शिवशंकर ने बताया कि उन्हें आबकारी विभाग द्वारा शराब बिक्री का लाइसेंस दिया गया है। दुकान भी आबादी से दूर गांव के बाहर स्थित है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं ने बंद दुकान का ताला तोड़कर जबरन भीतर प्रवेश किया और लगभग दो लाख रुपये कीमत की शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया। सीओ प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि महिलाओं द्वारा शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने और सड़क जाम करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात सुचारू करवाया। दुकान मालिक द्वारा तोड़फोड़ और नुकसान के संबंध में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed