फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   women's problems

महिलाओं की सुनीं समस्याएं

Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
women's problems
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की समस्या सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके निदान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान आयोग की सदस्य ने संबंधित थाना पुलिस ने फीडबैक लिया और महिलाओं के मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिकोहाबाद निवासी रीता पत्नी ब्रहमानंद ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं, दो बेटियां हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके कारण बेटियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही। वह घर पर कास्मेटिक का काम शुरू करना चाहती है इसके लिए ऋण मिल जाए तो उनकी जिंदगी संवर जाएगी। थाना लाइनपार के रामनगर निवासी ममता ने शिकायत की कि एक लाख दहेज में न देने पर ससुरालीजनों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य ने मामले की जांचकर उचित कार्रवाई के निर्देश सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह को दिए। थाना रामगढ़ के हबीबगंज निवासी हासमीन ने शिकायत की कि ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की खातिर मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया था। न्यायालय ने तीन हजार रुपया प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता देने के आदेश दिए। यह नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना नारखी के आसलपुर निवासी ऊषा ने शिकायत रखी कि ससुरालीजन दहेज में सोने की जंजीर, बाइक मांग रहे हैं। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इसकी शिकायत महिला थाने में करने गई लेकिन मामला दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने थाना नारखी में मामला दर्ज कराने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या, सीओ राजवीर सिंह, महिला थाना प्रभारी गीता सिंह, डॉ. अखिलेश शर्मा, अधिवक्ता तूलिका अग्रवाल, दयाशंकर दयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed