{"_id":"67d7feadbe978cbad0973370ba5eba82","slug":"women-s-notorious-delhi-free-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की महिला बदनाम बस्ती से मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की महिला बदनाम बस्ती से मुक्त
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बदनाम गली में पुलिस ने छापामार कर एक महिला को बरामद कर लिया। महिला को बार में डांसर की नौकरी दिलाने के नाम पर लालच देकर यहां लाया गया था।
पुलिस द्वारा बरामद कराई गई महिला का कहना है कि वह मूल रुप से दिल्ली के थाना सकरपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली है। उसके चार बच्चे है, पति प्राइवेट टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते है। उसकी दोस्ती अजमेरी गेट निवासी एक युवती से थी। वह बार डांसर है। परिवार की आर्थिक स्थित खराब होेने के कारण उसने उस युवती से बार में डांस के लिए नौकरी दिलाने को कहा था। लेकिन उसने इस काम के लिए लाला नामक युवक से बात करा दी।
जो मूल रुप से जनपद धौलपुर के गांव पचगांव का रहने वाला है। लाला बार में नौकरी दिलाने के लिए चार जनवरी को फीरोजाबाद की बदनाम गली में ले आया। यहां राधा के घर छोड़कर चला गया। इसके बाद राधा ने उसको बंधक बनाकर गलत काम के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने बताया कि रविवार रात उसने किसी तरह पति को फोन पर सूचना दी थी। सोमवार शाम को उसका पति परिवारीजनों के साथ थाना दक्षिण पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। थानाध्यक्ष दक्षिण ने बताया कि राधा के घर दबिश देकर पीड़ित युवती को बरामद कर लिया गया है। तहरीर आने पर राधा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।