{"_id":"602176a68ebc3e4b4115bf53","slug":"women-reached-water-department-due-to-problem-of-contaminated-water-firozabad-news-agr4797521122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी की समस्या को लेकर जलकल विभाग पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी की समस्या को लेकर जलकल विभाग पहुंची महिलाएं
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर जलकल विभाग पहुंची छारबाग की महिलाएं
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। छारबाग विजय नगर में विगत 15 दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। समस्या के निस्तारण की मांग को लेकर महिलाएं सोमवार को जलकल विभाग पहुंची। महाप्रबंधक को पूरे मामले से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की गई।
जलकल विभाग पहुंची महिलाओं ने बताया कि छारबाग विजयनगर नई आबादी क्षेत्र में नलकूप से पानी की आपूर्ति दी जाती है। दो स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज होने के कारण दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
इस पानी का प्रयोग न तो खाना बनाने में किया जा सकता है और न ही अन्य कार्य में। क्षेत्रीय निवासी लता देवी, विमलेश, प्रीति, साधना, प्रेमलता, सोनिया ने महाप्रबंधक जलकल विभाग को बताया कि निजी सबमर्सिबल से पानी भरने के लिए विवश है।
विज्ञापन
सुबह उठकर पानी की तलाश के लिए भटकना पड़ता है। महिलाओं ने समस्या निस्तारण की मांग की। महाप्रबंधक ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि मंगलवार को टीम भेजकर लीकेज को ठीक करा दिया जाएगा।