फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women reached the municipal corporation with the problem of water logging

जलभराव की समस्या लेकर नगर निगम पहुंची महिलाएं

Tue, 09 Feb 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women reached the municipal corporation with the problem of water logging
सलियों में जलभराव की समस्या लेकर नगर निगम पहुंची नगला पचिया की महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। टूटी नालियां और प्लॉटों में हुए जलभराव की समस्या को लेकर नगला पचिया की महिलाएं मंगलवार को नगर निगम पहुंची। निगम कार्यकारिणी की बैठक के चलते महिलाओं को करीब एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। बैठक समाप्त होने के बाद महिलाओं ने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। साथ ही समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए महिलाओं ने कहा कि नगला पचिया नई आबादी में लोगों ने प्लाट तो खरीद लिए हैं। लेकिन नींव नहीं भरवाई गई है। नालियां भी टूटी गई हैं। नालियों का पानी प्लॉटों में भर रहा है। रास्तों में भी कीचड़ जमा है। इससे गलियों से निकलने में परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन

मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। पूर्व में भी नालियों के निर्माण और प्लॉटों में भरे पानी की निकासी की मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। सर्वेश देवी, विमलेश, सुमनदेवी आदि ने अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed