फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women honored on the birth anniversary of Bharat Ratna Karpuri Thakur

Firozabad News: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर महिलाओं को किया सम्मानित

Sat, 24 Jan 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 24 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women honored on the birth anniversary of Bharat Ratna Karpuri Thakur
फिरोजाबाद। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती महिला सशक्तीकरण के तत्वावधान में ग्राम रैपुरा में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान कर्पूरी ठाकुर का चित्र प्रदान करके महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डा. प्रांजलि कुशवाहा प्रज्ञान और रैपुरा निवासी रंजना ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन एक ऐसी गाथा है जो राष्ट्र के हर एक नागरिक को क्षमता अनुसार विकास करने व राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। प्रेम प्रकाश कुशवाहा, डा. सुरेशचंद्र मानव (ज्योतिषाचार्य), गुरुचरण गौतम, राधेश्याम, ललिता, गायत्री, श्रीराम, महेंद्र सिंह, ब्रजेश यादव ने विचार व्यक्त किए। शुभारंभ पन्नालाल सविता ने किया। इस दौरान सुखदेवी, ममता देवी, द्रोपा देवी, सुशीला देवी, मुरारीलाल, धर्मप्रकाश, प्रदीप सविता, अशोक, निर्मल, राजकुमार को कर्पूरी ठाकुर के चित्र भेंटकर सम्मानित किया। संचालन रामू कुशवाहा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed